कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडिल के साथ निकाला विजय जुलूस

Share it:

  • तीनों कृषि बिल के वापसी की घोषणा पर मनाई खुशी
  • सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम कैंडिल मार्च निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि बिल वापस लेने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडिल के साथ विजय जुलूस निकाला। इसके बाद जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड पत्रकारों से मुखातिब थे।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के खिलाफ जो तीन काले कानून लागू किए थे, किसानों के आगे सरकार को झुकना पड़ा और तीनों काले कानून को वापस करना पड़ा। लोकसभा में यह बिल लागू हो रहा था तभी राहुल गांधी ने कहा लोकसभा में कहा था कि किसानों के हित में यह बिल नहीं है, एक दिन सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ेगा, किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा। नेता राहुल गांधी लगातार किसानों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जिसकी बदौलत सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा यह जीत किसानों की जीत है। देश के अंदाताओ की है। किसानों पर बरबरता पुर्बक लाठियां बरसाई, कड़ाके के ठंड में वाटर कैनन से भिगाया, गोलियां चलवाई और बहुत लोगो को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया। बावजूद किसानों ने हार नहीं मानी, अब पांच राज्य में विधानसभा में करारी हार के डर से बैकफुट पर जाना पड़ा। गोड ने कहा कि ने कहा कि उत्तर प्रदेश लखीमपुर में जब किसानों को भाजपा के मंत्री के बेटे द्वारा कुचला गया था तब किसानों की लड़ाई कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लडाई लडी। किसानों के सत्याग्रह में 700 से अधिक किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन है। आज चारों विधान सभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ता किसान विजय दिवस के रूप में पैदल मार्च कर रहा है। प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष फरीद खा, जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा, मुश्ताक खा, उषा चौबे, कौषलेश पाठक, प्रमोद पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।