मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के निधन पर जताया शोक

Share it:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार की शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष तथा दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र, जनपद आजमगढ़ के विधायक सुखदेव राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे। संसदीय नियमों एवं परम्पराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। राजभर निर्धन और कमजोर वर्गाें के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व. सुखदेव राजभर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।