राजकुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, राजनारायन प्रमुख महासचिव बने

Share it:

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की
  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है। इसमें कोषाध्यक्ष लखनऊ के राजकुमार मिश्रा बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष| डा. फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय व जगपाल दास गुर्जर बनाए गए हैं।
    जौनपुर के राजनारायण बिन्द को प्रदेश का प्रमुख महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा महासचिव श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार बनाए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी हाजी मो. अनवर खां, रामसिंह राणा, सरदार सतनाम सिंह सेठी, दयाशंकर निषाद, लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद, महेन्द्र चौहान, बख्तावर सिंह, दिलीप कमलापुरी, संजय सविता विद्यार्थी, जुगुल किशोर बाल्मीकि, अब्दुल्ला आजम, रामगोविन्द प्रजापति, लालता प्रसाद बियार, देवनाथ साहू, प्रमोद मौर्या, राजेश कुशवाहा, ओंकार पटेल, सराफत खां, त्रिवेणी प्रसाद पाल, दीपाली रायकवार, विभा शुक्ला, डा. महिमा यादव, अनीता दिवाकर, अजय चौधरी को सौंपी गई। इसके अलावा कमला कान्त गौतम पूर्व मंत्री, डा. विनोद बिन्द, डा. अवधनाथ पाल, लालता प्रसाद निषाद, शिवचरन कश्यप, मुस्ताक काजमी, धनंजय उपाध्याय, पुष्पराज जैन पम्पी जैन, संग्राम सिंह, अमिताभ बाजपेयी, उज्जवल रमण सिंह, आनन्द भदौरिया, सुनील सिंह यादव साजन, जमुना प्रसाद, राजीव शर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राहुल कौशिक, राकेश मौर्य, नफीस अहमद, दलजीत निषाद, विजय आर्य, भूपेन्द्र दिवाकर, सर्वेश अम्बेडकर , मांगेराम कश्यप, सुधाकर सिंह कश्यप, दयाराम प्रजापति, इलियास अंसारी, डा. सन्तोष कुमार पुत्र स्व. घूराराम, फिरोज खां, भइया राम पटेल, फजल महमूद, जुग्गी लाल, रघुवीर यादव, आरिफ सिद्दीकी, शुभलेश यादव, मौलाना इसराइल, राजेश्वरी देवी चौधरी, श्याम लाल बच्ची सैनी, शिव कुमार गोस्वामी, धर्मवीर डबास को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।