खत्म हुआ कार्यकाल अब प्रभारी संभालेंगे जिम्मेदारी

Share it:

  • नगर निकाय के चेयरमैन, सभासदों का हस्तक्षेप खत्म
  • प्रमुख सचिव नगर निकाय ने जारी किया शासनादेश
  • लखनऊ। यूपी के नगर निगमों, पालिकाओं और नगर पंचायतों में अब मेयर, पार्षद, चेयरमैन व सभासदों का राज कार्यकाल समाप्त होते ही खत्म हो गया है। कार्यकाल को पूरा कर चुके चेयरमैन और सभासदों का हस्तक्षेप खत्म हो गया। वे अब कोई भी महत्वपूर्ण फैसला नहीं ले सकेंगे। अब नगर निकायों की कमान अधिशासी अधिकारियों के हाथों में पहुंच गई है। यूपी के प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात ने शुक्रवार को इसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया। कहा है कि उत्तर प्रदेश की नगर निकायों में चुनाव के बाद अधिकांश निर्वाचित हुए बोर्ड को वर्ष 2017 की 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण कराई गई थी। नगर निकाय बोर्ड का कार्यकाल पांच वर्ष का निर्धारित किया गया है। इस वजह से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अब नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को एक परिपत्र जारी कर इस संबंध में आदेश दिए हैं। नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शासन की ओर से अब प्रशासकों की नियुक्ति का फैसला किया गया है किए गए शासनादेश में कहा गया है कि नगर निकाय के बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद अंतरिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।