टीके शिबू बने सोनभद्र के नए जिलाधिकारी

Share it:

  • उत्तर प्रदेश के 10 जिलाधिकारियों का हुआ तबादला
  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10 जिलाधिकारियों का शनिवार को तबादला कर दिया। इसमें टीके शिबू को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया है। टीके शिबू पूर्व में यहां प्रशिक्षु आईएएस के तौर पर कार्य कर चुके हैं और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से वाकिफ हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके आने से जिले के विकास को और गति मिलेगी। इसके अलावा नीतीश कुमार अयोध्या के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। संजय सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, मानवेंद्र बरेली के डीएम बने। इसके अलावा रविंद्र कुमार डीएम झांसी, सीपी सिंह बुलंदशहर, हर्षिता माथुर कासगंज के जिलाधिकारी बनी हैं। सूत्रों के मुताबिक सत्येंद्र कुमार डीएम महाराजगंज, मनोज कुमार महोबा के डीएम, नेहा प्रकाश को डीएम श्रावस्ती बनाया गया है।