छेड़खानी और छीटाकशी को लेकर हुआ पथराव

Share it:

  • मिर्जापुर में घटना स्थल पर फोर्स तैनात
  • मिर्ज़ापुर। कटरा थाना क्षेत्र के संगमोहाल मोहल्ले में महिलाओं से छेड़खानी व छींटाकशी को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। छेड़खानी से मना करने पर क्षुब्ध लोगों ने एक भाजपा नेता के घर पर पथराव किया। हालांकि इसमें किसी को चोट नही आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाल लिया है। बताया जा रहा है कि संगमोहाल में महिलाओं के साथ छेड़खानी व छीटाकशी के मामले में दो समुदाय के बीच जमकर हंगामा हुआ। छींटाकशी व छेड़खानी के लिए मना करने पर भाजपा नेता रवि साहू के घर पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एडीएम, एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुच गई। बताया जा रहा है  किसी को कोई चोट नही लगी है। पथराव वाली जगह पर जिले की पुलिस गस्त कर रही है।