पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान

Share it:

  • बेटे के विषाक्त पदार्थ खाने पर मां ने भी खा लिया जहर हालत गंभीर
  • सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के कसया कला गांव में शनिवार की देर शाम पत्नी की बेवफाई से वीर बहादुर यादव (32) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी मां भी विषाक्त पदार्थ खाने से जिला अस्पताल में भर्ती है। कहा जा रहा है कि वीर बहादुर का उसकी पत्नी से विवाद होने के बाद यह घटना हुई। सूत्र बताते हैं कि वीर बहादुर की पत्नी का उससे काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। दो दिन पूर्व वह ससुराल आई और घर से अपने जेवर और कपड़े ले जाने लगी। इस पर उसका पति भी घर पहुंच गया। उसने पत्नी को मायके जाने से मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। काफी विवाद होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में वीर बहादुर और उसकी मां ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर रात में लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां बेटे की मौत हो गई जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में पुलिस ने मृतक के स्वजन से घटना की जानकारी ली। मामले की जांच पुलिस कर रही है।