सहकारी समिति चुनाव में भाजपा समर्थित का पलड़ा भारी

Share it:

  • सहकारी समिति नौडीहा पर किसी ने नही किया नामांकन

  • ( रामसूरत गुप्ता की रिपोर्ट...)
    खलियारी (सोनभद्र)। साधन सहकारी समिति के सम्पन्न हुए चुनावव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार का पलड़ा भारी रहा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद चुनाव की बिसात बिछने के साथ ही शह और मात का खेल शुरु हो गया था। लेकिन विपक्षी दलों को अपेक्षित सफलता नही मिल सकी और सभी दांव फेल हो गये। काफी उठा पटक और जोर आजमाइश के बाद आखिरकार सफलता भाजपा खेमे के प्रत्याशियों को मिली जिसमे साधन सहकारी समिति वैनी से अर्चना सिंह, आमडीह से परमानंद सिंह पटेल व खलियारी से राजेश चौरसिया ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज कराते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया। साथ ही नौडीहा साधन सहकारी समिति पर अध्यक्ष पद के लिए किसी के नामांकन नही करने से चुनाव रद्द हो गया है। मतदान स्थल पर मौजूद ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने विजयी प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत के लिए सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह हमारे किसान भाइयों की जीत है और उनके हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर अमरेश पटेल, महेश खरवार, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह संदीप जायसवाल, मुरारी पटेल हिरेश दुबे, कृष्णराम दुबे आदि उपस्थित रहे।