टायर फटने से डबल डेकर प्राइवेट बस पलटी 17 यात्री घायल

Share it:

  • वाराणसी से बैढ़न जा रही थी बस सलखन में हुई दुर्घटना
  • सोनभद्र : चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर टायर फटने से डबल डेकर प्राइवेट बस सड़क के किनारे पलट गई। दुर्घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उस पर करीब 40 यात्री सवार थे। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    शुक्रवार की सुबह वाराणसी से सवारियों को लेकर बस मध्य प्रदेश के बैढ़न के लिए चली थी। बस पर करीब 70 यात्री सवार थे। सलखन में पहुंचने पर बस का एक पहिया फट गया जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। इससे करीब 35 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची चोपन थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहयोग से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला। इसमें से गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां सभी का उपचार हो रहा है। दो गंभीर घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
  • दुर्घटना में यह लोग हुए हैं घायल
  • झारखंड के गढ़वा निवासी तसलीव अंसारी, दुद्धी की खुशबू, ओबरा के फफराकुंड के लालचंद्र यादव, विकास नगर राबर्ट्सगंज के फेकूराम शर्मा, पिपराकुंड के उपेंद्र, रानीताली की अलवरी बेगम, डाला की सोनमती, दुद्धी की आशू, म्योरपुर के इकराम अहमद, नसीरूनिशा, चोपन के कोटा गांव निवासी पूजा, वाराणसी के सरायमोहन सारनाथ निवासी श्रीदेवी, रागिनी, लकी, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किचार गांव निवासी वीरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार व घोरावल थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी बाबूलाल।