महिला शिक्षिकाओं के समस्याओं के निस्तारण का होगा प्रयास

Share it:

  • महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ की बैठक सम्पन्न
  • सोनभद्र। महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल दहलान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें संघ के प्रथम प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही महिला शिक्षकों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति हमारा संघ निरंतर महिला शिक्षिकाओं के समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत रहेगा। जिलाध्यक्ष साधना सारंग ने कहा कि महिला शिक्षकों से संबंधित जो भी समस्या हमारे संज्ञान में आएंगी, संघ तत्परता से समाधान का प्रयास करेगा। बैठक में सुनीता सान्याल, वंदना चौधरी, सरिता जयसवार, सरोज बौद्ध, शशिबाला सिंह मौजूद रहीं।