लाचार माशूक का कुल्हा प्रत्यारोपण कर दिया नया जीवन

Share it:

  • दोनों कुल्हा गल जाने से बिस्तर पर ही बिता रहा था जिंदगी
  • लाइफ केयर हॉस्पिटल में माशूक के दोनों कूल्हे का हुआ सफल प्रत्यारोपण
  • सोनभद्र। लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में लाचार व्यक्ति के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर उसे नई जिंदगी दी गयी। उसका दोनों कुल्हा गल चुका था और वह बिस्तर पर ही जीवन गुजार रहा था।
    लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डॉ प्रमोद कुमार प्रजापति ने बताया कि ओबरा के सुमन नगर निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद मासूक पिछले एक साल से चलने में असमर्थ था, क्योकि उसका दोनों कुल्हा गल चुका था। इस कारण वह एक वर्ष से बिस्तर पर ही जीवन गुजार रहा था। इसी दौरान उसे लाइफ केयर हॉस्पिटल के बारे में किसी से जानकारी हुई। वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा। अस्पताल में चार माह पूर्व उसके एक कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। शुक्रवार को वह अपने दूसरे कूल्हे का प्रत्यारोपण कराने के लिए फिर अस्पताल पहुंचा, जहां उसके दूसरे कूल्हे का भी सफल प्रत्यारोपण किया गया। इससे उसे नई जिंदगी मिल गुई और वह फिर से चलने फिरने लायक हो गया। डॉ प्रजापति ने बताया कि दोनों कुल्हा गल जाने के कारण माशूक चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गया था और बिस्तर पर ही जीवन गुजार रहा था। दोनों कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण हो जाने से वह अब पहले की तरह चल फिर सकेगा। डॉ प्रजापति ने बताया कि कुल्हा बदलने के लिए जो इम्पाक्ट लगता है, उसमें ऑपरेशन के बाद मरीज उकडू और पालथी मारकर भी बैठ सकता है।