रॉबर्ट्सगंज के शिक्षामित्रों की हुई बैठक, चुर्क न्याय पंचायत प्रभारी बने रामबचन।

Share it:

सोनभद्र। विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के प्राथमिक विद्यालय अरौली पर न्याय पंचायत चूर्क के समस्त शिक्षामित्रों की एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें न्याय पंचायत प्रभारी का चयन किया गया। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ब्लाक अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज कृपाल राम दुबे की अध्यक्षता में न्याय पंचायत चुर्क के समस्त शिक्षामित्रों का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए।आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
वहीं बैठक में रामबचन प्रसाद को न्याय पंचायत प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया जिसका सभी लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया गया। वहीं न्याय पंचायत प्रभारी बनाएं जाने पर रामबचन प्रसाद को जिला मंत्री अनुज कुमार सिंह ब्लाक अध्यक्ष कृपाराम दुबे द्वारा माल्यार्पण किया गया। न्याय पंचायत प्रभारी नियुक्त होने के उपरांत रामबचन ने कहा कि हम सभी शिक्षामित्र भाजपा के नीतियों से प्रभावित है। और योगी- मोदी के नीतियों का समर्थन करते हैं।
इस दौरान जिला मंत्री अनुज कुमार सिंह, ब्लाक महामंत्री मन्नू प्रसाद मीडिया प्रभारी अभय मालवीय , इंद्रजीत सिंह, बालकृष्ण सुरेंद्र नाथ रामबचन सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित हुए।