अधेड़ ने तीन साल की बालिका, युवक ने दलित युवती से किया दुष्कर्म

Share it:

  • दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज दोनों आरोपित गिरफ्तार
  • सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 57 वर्षीय व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार कर दी। उसने पड़ोस की तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका बुरी तरह से डर गई। मंगलवार को बालिका के माता पिता ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उधर ओबरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक लड़की के घर मे घुसकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।