मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी: पहले दिन 1128 किलो प्लास्टिक एकत्रित

Share it:

सोनभद्र। मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत मंगलवार को पहले दिन 1128 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया।
यह अभियान अब जनपद में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जनपद के लगभग ढाई लाख घरों पर बोरिया टांग दी गई है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर माह के 20 से 25 तारीख तक उन बोरियों में इकट्ठे हुए प्लास्टिक को एकत्रित कर ग्राम पंचायत में एक बड़े बोरे/झाल में रखा जा रहा है। 20 तारीख को पहले दिन प्लास्टिक के कलेक्शन के अभियान में पूरे जनपद 36591 घर कवर किए गए, जिसमें लगभग 1128.70 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। जनपद को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग है। अब स्थिति यह है की ग्राम पंचायतों में लोग खुद अपने घरों के आसपास, खेतों में जो भी प्लास्टिक फैले हुए हैं उसको भी बिन कर अपने बोरियों में डाल रहे हैं। ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों एवं गांव में लोगों के माध्यम से घर घर से प्लास्टिक इकट्ठा कर एक जगह एकत्रित किया जा रहा है। जनपद के 36591 घरों में 1128.70 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। यह अभियान लगातार 5 दिन चलाया जाना है।
जनपद में चलाए जा रहे इस अभियान का असर अब ग्राम पंचायत स्तर पर दिखने लगा है जिन ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक की बोरी टांग दी गई है वहां लोगों को अपना प्लास्टिक उसी बोरी में डालने के लिए समझाया जा रहा है। धीरे-धीरे लोग अब प्लास्टिक अपने बोरी में डाल रहे हैं। जिससे प्लास्टिक वातावरण में फैलना बंद हो गया है, जो पहले हुए पहले से फैले हुए प्लास्टिक है उनको भी बिन कर एक जगह इकट्ठा किया जा रहा है। यह अभियान पूर्णतया आंदोलन की तरफ अग्रसर है। इस अभियान में हमारे सभी ग्राम प्रधान एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला पंचायत अधिकारी ने जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील किया कि आप अपनी प्लास्टिक उसी बोरे में डालें। किसी ग्राम पंचायत में प्लास्टिक के एकत्रीकरण में कोई समस्या आ रही है तो जनपद वार रूम का नंबर 7398040073 सार्वजनिक किए जा रहे हैं। जिससे कि अगर प्लास्टिक की बोरी भर जाती है और कलेक्शन में कोई समस्या आती है उस नंबर पर फोन अथवा व्हाट्सएप करके अवगत कराया जा सके। सभी से अपील किया गया की ग्राम पंचायत अपने ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त करे और प्रदेश और देश में एक अनूठी मिसाल पेश करे।