शादी में बवाल डीजे पर डांस को लेकर चला चाकू युवक घायल

Share it:

  • घंटों हुई पंचायत में समझौते के बाद निभाई गई विवाह की रस्म
  • सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के भठवा टोला में मंगलवार की रात डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और घराती के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में बाराती पक्ष से रवि (25) निवासी पटना घायल हो गया। इसके बाद बढ़े विवाद में विवाह रुक गया। फिर घंटों चली पंचायत के बाद विवाह की रस्म निभाई गई। सलखन भठवां टोला मंगलवार को बचाऊ चेरो के घर बरात थाना पन्नूगंज के ‌ पटना गांव से मंगलवार की रात बरात आई हुई थी। इसी दौरान रात में डीजे के धून पर बरातियों के साथ गांव के कुछ नवयुवक भी नाचने लगे। इसका बरातियों के लड़कों ने विरोध किया। इसी दौरान गांव के एक लड़के ने बराती पक्ष रवि को चाकू मार कर घायल कर दिया। इसको लेकर बाराती विमलेश कुमार और घराती बचाऊ चेरो के परिजनों से आपसी विवाद बढ़ गया, लेकिन गांव के प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी की गई। घायल लड़के को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया।