बड़ेर से लटकता मिला किशोर का शव

Share it:

  • घटना के दौरान घर में नहीं थे परिवार के सदस्य
  • मां, बहनों के साथ ननिहाल में रहता था किशोर

  • सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद अंकित शर्मा (13) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ननिहाल में बड़ेर से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के घटिहटा गांव का निवासी अंकित शर्मा अपनी मां और तीन बहनों के साथ ननिहाल मानपुर में बसंतू शर्मा के घर रहता था। शुक्रवार को उसकी मां और बहनें घर के बाहर थीं। अन्य सदस्य कहीं बाहर गए थे। जब दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सभी लोग घर में आए। कोई सदस्य कच्चे मकान के कोठे (छत) पर गया तो देखा कि अंकित का शव फंदे से लटका हुआ है। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने मौके पर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में लटका पड़ा था। मामले की जानकारी मिलने पर राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह हमराहियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने स्वजन से घटना के बारे में जानकारी ली। फिर शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ननिहाल में 13 वर्ष के बच्चे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। परिवार वाले इस घटना को लेकर कुछ भी जानकारी से इनकार कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।