सपाइयों ने हर्षोल्लास मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Share it:

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक ऐसे नेता है जो हमेशा किसानों नौजवानों गरीबों मजदूरों व्यापारियों और हर तबके के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। वे जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं चलाकर विकास करने का काम किया है l श्री यादव ने कहा कि इस भाजपा सरकार में चारों तरफ अराजकता का माहौल है l भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है l भाजपा सरकार में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया है। इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल, राम निहोर यादव, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, अनिल प्रधान, कामरान खान, त्रिपुरारी, हाजी मोहम्मद सलीम, सत्यम पांडेय, अनिल मौर्या, बबलू, जगत पटेल, डॉ केडी सिंह, प्रमोद यादव, राजमणि, बुद्धि नारायण, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।