अज्ञात वाहन के धक्के से दो बाइक पर सवार दो व्यक्तियो की मौत

Share it:

  • एक ही गांव से अलग अलग तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे दोनों
  • विण्ढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश झारखंड बॉर्डर से 4 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर सोमवार की रात गढ़वा जिला के नगर थाना क्षेत्र के विलासपुर व हलिवंता गांव की सीमा पर अज्ञात वाहन के धक्के से लूना (बाइक) सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना रात करीब 2 बजे का बताया जाता है। मृतक पंडित जी और ठ ठाकुर जी मांगलिक कार्य में तिलक चलवा कर वापस अपने घर जा रहे थे रास्ते में यह घटना घटित हो गई सूचना मिलने पर पुलिस शव कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के बाद मंगलवार को स्वजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलसुलिया गांव निवासी 60 वर्षीय पंडित मृत्युंजय दुबे पिता स्व नकछेदी दुबे व जमुआ गांव निवासी 62 वर्षीय राम लखन ठाकुर पिता स्व विलास ठाकुर विलासपुर गांव निवासी लक्ष्मी चौधरी व कामेश्वर यादव के घर से तिलक का रस्म पूरा करा कर अलग-अलग लूना पर सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर विलासपुर व हलिवंता गांव की सीमा पर अज्ञात वाहन दोनों को धक्का मारकर भागने में सफल रहा। अज्ञात वाहन के धक्के से अलग-अलग लूना पर सवार मृत्युंजय व राम लखन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया।