सपा भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू-सतीश चंद्र मिश्रा

Share it:

    - बसपा सत्ता में आई तो ब्राह्मणों पर हुए अत्याचार के मामलों की होगी जांच
    - बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने फूंका चुनावी बिगुल
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर हर दल सत्ता में काबिज होने की जुगत लगा रहा है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एव राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में शामिल पहुंचे। यहां बीएसपी पदाधिकारियो ने उनका प्रतीक चिन्ह दे कर स्वागत किया। सतीश मिश्रा ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही रायबरेली में पांच ब्राह्मणों की हत्या हो गयी। लखनऊ में एप्पल कंपनी के अधिकारी की हत्या हुई। बिकरु कांड कांड में निर्दोष ब्राह्मणों को चुन चुन कर फसाया जा रहा है। अमर दुबे की नाबालिग पत्नी ख़ुशी दुबे को भी जबरन जेल में डाला गया। जबकि उसके हाथ की मेहंदी भी छुटी थी। उन्होंने सपा व भजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा 16 प्रतिशत ब्राह्मण व 23 प्रतिशत दलित एक बार फिर एक हो जाये तो बीएसपी की सरकार फिर प्रदेश में आ जायेगी। बीएसपी महासचिव से जब पूछा गया कि सपा भी भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की बात कर रही तो उन्होंने कहा ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग है। उसे पता है कौन उसका है और कौन सिर्फ प्रलोभन दे रहा है। जातिगत जनगणना के सवाल को बीएसपी महासचिव ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनी तो प्रदेश में विकास होगा। बंद पड़े रोजगार चालू किये जाएंगे। सम्मेलन में बसपा के तमाम नेता मौजूद रहे।