पंखे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Share it:

वाराणसी। लंका थानाक्षेत्र के भगवानपुर इलाके में विवाहिता प्रियंका कन्नौजिया का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। इस बात की सूचना सुसराल वालों ने मायका पक्ष और पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष की मौजूदगी में शव को पंखे से नीचे उतरवाया। इस दौरान प्रियंका के पिता ने लड़की के पति, सास और ननद पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया,फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लंका थाना प्रभारी ने बताया कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो हम उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम प्रियंका के दोनों बच्चे सो रहे थे, इस दौरान उसने बगल के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। बेटी के जागने पर परिजनों को जानकारी हुई। मृतिका का पति दीपक जो लाउंड्री का काम करता है के अनुसार वह उस समय कपड़ा का दुकान लगाने छित्तूपुर गेट गया था,वहीं मृतिका के पिता सीआरपीएफ कर्मी रामशंकर कन्नौजिया ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी भगवानपुर के रहने वाले दीपक कन्नोजिया के साथ 9 साल पहले की थी। रामशंकर जंसा थानाक्षेत्र के पेडूका ग्राम के रहने वाले हैं। प्रियंका की सात साल की बेटी और तीन साल का बेटा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दीपक और उसके परिवार वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।