अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार चालान

Share it:

    आचार्य रामसूरत गुप्ता की रिपोर्ट....
खलियारी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में थाना मांची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी सोबल उर्फ रामसुहावल पुत्र स्व. रामवृक्ष निवासी ग्राम बांकी थाना मांची को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उस पर किशोरी के अपहरण के आरोप में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था।