यूपी के चंदौली जिले के गौरव सिंह बने बिहार पीसीएस के टॉपर

Share it:

  • प्रारंभिक शिक्षा सेंट्रल हिंदू ब्यॉइज स्कूल वाराणसी से किया हासिल
  • चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी गौरव सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की ओर से आयोजित 65वीं संयुक्त परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।. इससे उनके गांव में खुशी की लहर है। बरहनी विकास क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव निवासी स्व. मनोज कुमार सिंह और शशि के इकलौते पुत्र गौरव सिंह ने प्रारंभिक सेंट्रल हिंदू ब्यॉइज स्कूल वाराणसी से हासिल की। उसके बाद उन्होंने केआईआईटी विश्वविद्यालय से स्नातक व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। गौरव ने 2015 बिहार सरकार में नौकरी शुरू की। इसके साथ ही तैयारी में जुटे रहे। गौरव सिंह के सफलता की जानकारी होते ही मां शशि सिंह और दादा महेंद्र सिंह खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। गौरव ने इसका श्रेय अपने माता शशि व दादा महेंद्र सिंह को दिया है। गौरव के परिजनों के साथ ही शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।