भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश पर साधा निशाना

Share it:

  • ट्वीट कर कहा डग्गामार वाहन का ब्लैक टिकट दे रहे अखिलेश
  • लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि जिन्हें ‘डबल इंजन’ की ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा उन्हें अपने डग्गामार वाहन का ‘ब्लैक’ में टिकट दे रहे है टीपू सुल्तान! देव के निशाने पर सपा मुखिया के साथ ही भाजपा छोड़कर जाने वाले नेता भी रहे। बता दें कि यूपी में विधान सभा चुनाव की घोषणा हो गई है। इसी के साथ विभिन्न दलों के नेता टिकट के लिए दल-बदल अभियान में जुट गए हैं। भाजपा की यूपी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही कई अन्य विधायकों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उधर कई सपा विधायक भी पार्टी छोड़ भाजपा खेमे में चले गए हैं। यह दल बदल का खेल अभी और बढ़ने की संभावना राजनीतिक गलियारे में जताई जा रही है।