ग्रासिम तरंग महिला मंडल ने मनाया 51वां वार्षिकोत्सव

Share it:

सोनभद्र। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड तरंग महिला मंडल ने स्टाफ क्लब में 51वा वर्सिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। शुभारंभ संस्थान के ईकाई प्रमुख एसएन शास्त्री, आरके पाठक, विकास माहेश्वरी, राजीव दुबे, विवेक गुप्ता के अलावा सत्या शास्त्री अध्यक्ष तरंग महिला मंडल, रेनू पाठक सचिव अनीता दुबे, स्वाति गुप्ता, विजयश्री माहेश्वरी, रीता देवी, ललिता साहू, वत्सला वर्मा, जसवीर कौर के संयुक्त प्रयास द्वारा दीप प्रज्वलित के उपरांत किया गया। तत्पश्चात संस्थान के तरंग महिला मंडल द्वारा आयोजित 51वा वार्षिकोत्सव को आकर्षक बनाने हेतु तरंग महिला मंडल के सदस्यों सदस्यावो द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन नृत्य गीत, नुक्कड़ नाटक गीत एवं अन्य रंगमंच कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि एसएन सास्त्री द्वारा तरंग महिला मंडल द्वारा आयोजित 51वा वार्षिकोत्सव की सराहना की साथ ही साथ महिलाओं को अधिक से अधिक विकास हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ उनके द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम हेतु धन्यवाद दिया गया। तरुण महिला मंडल द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में संस्थान के अनेकों विभागों के प्रमुखों सहित तरंग महिला मंडल के अनेकों सक्रिय सदस्यवो के उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य अतिथि एसएन शास्त्री सहित संस्थान के आरके पाठक, विकास माहेश्वरी, राजीव दुबे, विवेक गुप्ता के अलावा तरंग महिला मंडल के अध्यक्षा सत्या शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर रेनू पाठक सचिव एवं स्वाति गुप्ता उप सचिव द्वारा तरंग महिला मंडल द्वारा वर्ष के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्यो पर प्रकाश डालते हुए सभी की मंगल कामनाओं सहित धन्यवाद दिया गया l